नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले में 36 फाइनलिस्ट ने 4 फैशन सीक्वेंस में शोकेस किए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स।

नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले में 36 फाइनलिस्ट ने 4 फैशन सीक्वेंस में शोकेस किए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स।

राजधानी जयपुर में मंगलवार को अजमेर रोड स्थित दी ट्रेड इंटरनेशनल रिजॉर्ट में एलीट प्रोडक्शन हाउस द्वारा नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट ‘मिस उर्वशी – सीजन 4’ के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आई प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से मंच को जीवंत कर दिया।

आयोजक विरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस नेशनल लेवल प्रतियोगिता में पूरे भारत से कुल 36 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने भाग लिया। फिनाले के दौरान प्रतिभागियों के लिए 4 फैशन सीक्वेंस (राउंड्स) आयोजित किए गए, जिनमें फैशन डिजाइनर सत्यम और ड्रीम ज़ोन द्वारा डिज़ाइन किए गए आकर्षक परिधानों में मॉडल्स ने रैंप वॉक कर दर्शकों और जूरी का दिल जीता। शो की विजेता को 5 लाख रुपये का कैश प्राइज़ और सीधे बॉलीवुड फिल्म में काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जो इस प्रतियोगिता को अन्य ब्यूटी पेजेंट्स से अलग और खास बनाता है। 

कार्यक्रम की जूरी में मिस उर्वशी 2024 की विजेता आंचल सैनी, 2024 की सेकेंड रनर-अप ममता खींची और शो डायरेक्टर रचना चौधरी शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों के टैलेंट, ग्रेस और ओवरऑल पर्सनैलिटी के आधार पर निर्णयन किया।

इस पेजेंट में रितिका चौधरी ने विनर, ज्योत्सना चौधरी फर्स्ट रनरअप, श्रुति सैनी सेकेंड रनर-अप, उत्कर्षा बिजेता थर्ड रनर-अप और प्रार्थना अहीर फोर्थ रनर-अप का खिताब जीता। वहीं वैदेही राय ने मिस उर्वशी इंटरनेशनल और नीतू ने मिस उर्वशी राजस्थान का टाइटल अपने नाम किया। 

फिनाले में विजेताओं की घोषणा इस प्रकार की गई—

विनर – रितिका चौधरी (झुंझुनूं, राजस्थान)

फर्स्ट रनर-अप – ज्योत्सना चौधरी (सीकर)

सेकेंड रनर-अप – श्रुति सैनी (रुड़की, उत्तराखंड)

थर्ड रनर-अप – उत्कर्षा बिजेता (जयपुर)

फोर्थ रनर-अप – प्रार्थना अहीर (रायपुर)

मिस उर्वशी इंटरनेशनल – वैदेही राय (मुंबई)

मिस उर्वशी राजस्थान – नीतू (सीकर)