हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–4 में बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल

जयपुर। हेरिटेज किड्स फैशन शो (एचकेएफएस) सीजन–4 का आयोजन रविवार को जेकेके के रंगायन सभागार में भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत से ही चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी की मौजूदगी और प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। “बचना ए हसीनों” और “जाना वे आली” जैसे लोकप्रिय गीतों पर अर्विक की दमदार और एक्सप्रेसिव परफॉर्मेंस ने पूरे सभागार को तालियों से गूंजा दिया। उनकी एनर्जी, कॉन्फिडेंस और स्टेज प्रेजेंस शो का खास आकर्षण रही।

कार्यक्रम आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया, इस फैशन शो में 2 से 16 वर्ष तक के बच्चों ने रैंप पर कदम रखकर अपने आत्मविश्वास, टैलेंट और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। अर्चना बैराठी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवि शर्मा, बसंत जैन, निर्मला जैन, मीनाक्षी सोलंकी, आकांक्षा, सेलेब्रिटी फोटो ग्राफर देशराज सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 

फैशन शो में कुल चार आकर्षक राउंड आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों के स्टाइल, वॉक, एक्सप्रेशन और क्रिएटिविटी की झलक देखने को मिली। शो की एंकरिंग सेलेब्रिटी एंकर करण ने की, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को जीवंत और मनोरंजक बनाए रखा। ग्रूमिंग और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी जीवन शर्मा ने निभाई, जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने रैंप पर आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों का मेकअप ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी और उनकी टीम ने किया, जिससे नन्हे मॉडल्स का लुक और भी आकर्षक नजर आया।

 अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–4 बच्चों, अभिभावकों और दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनकर उभरा।

-ये रही जूरी
जूरी में एलीट मिस राजस्थान विजय लक्ष्मी, दिव्या जांगिड, वीरा कल्याण, निशा,  मिस एशिया यूनिवर्स 2025 साक्षी व्यास, मीनाक्षी सोलंकी, शाद प्रमुख रहे।